फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No arrangement for giving food to improved laborers, got morning meal after noon

नहीं सुधरी मजदूरों को खाना देने की व्यवस्था, सुबह का खाना दोपहर बाद मिला

Tue, 31 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
No arrangement for giving food to improved laborers, got morning meal after noon
धर्मकांटे पर रुके मजदूर खाना नहीं मिलने के बारे में जानकारी देते हुए। - फोटो : Jind
प्रशासन द्वारा शेल्टर होम में रहने वाले मजदूरों को खाना खिलाने की व्यवस्था नहीं सुधार पा रहा है। खाना समय पर नहीं मिलने के कारण लोगों को भूखों रहना पड़ रहा है। मंगलवार को सब्जी मंडी के नजदीक एक धर्मकांटे पर रुके उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने बताया कि उनको सुबह का खाना दोपहर बाद दो बजे मिला। इसकी वजह से उन्हें सुबह से भूखे पेट रहकर खाने का इंतजार करना पड़ा। मजदूरों ने बताया कि अभी तक अपने जानकारों और आढ़तियों से उधार के पैसे लेकर वह खाना खा रहे थे। लेकिन अब उनके पास भी पैसे नहीं रह गए हैं। उनका भी कहना है कि बिना काम किए उधारी के पैसे भी ज्यादा बार नहीं मिलेंगे। इसके चलते उनको लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने कहा कि यदि प्रशासन उनको समय पर खाना नहीं दे सकता तो उनको घर जाने की अनुमति दे, ताकि वह अपने घर जाकर इस समस्या से निपट सकें। मजदूरों ने बताया कि जब दोपहर बाद तक खाना नहीं मिला तो उन्होंने किसी प्रकार से उधार के पैसे लेकर खुद ही खाना बनाया। अपने पेट की भूख को शांत किया। इस प्रकार की व्यवस्था से लगातार उनको परेशानी हो रही है। मजदूरों ने बताया कि शनिवार को एक समय का खाना प्रशासन ने पहुंचाया था। इसके बाद रविवार को भी एक समय का तैयार खाना और कुछ सूखा सामान दिया। मंगलवार दोपहर को खाना पहुंचाया गया तो मजदूरों ने मांग की कि उनको उचित मात्रा में सूखा सामान दिया जाए ताकि वह खाना बनाकर अपनी भूख को मिटा सकें या फिर समय पर खाना उपलब्ध करवाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed