{"_id":"694eebbe2b040a8b2d054a5c","slug":"nitin-dalal-won-a-bronze-medal-in-the-national-shooting-competition-jind-news-c-200-1-bgh1002-119799-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नितिन दलाल ने राष्ट्रीय शूटिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नितिन दलाल ने राष्ट्रीय शूटिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
-फोटो 53 : नितिन दलाल।
बहादुरगढ़। मांडौठी गांव के निशानेबाज नितिन दलाल ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर को दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज (डीआर-केएसएसआर) में आयोजित हुई। पदक जीतकर गांव में लौटने पर नितिन का जोरदार स्वागत हुआ।
नितिन ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। कड़े मुकाबले के बीच नितिन ने संयम और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। कोच संदीप नेहरा ने बताया कि नितिन की यह सफलता निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।
कोच ने कहा कि नितिन इससे पहले वर्ष 2024 में जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वर्तमान में नितिन रोहतक स्थित अभिनंदन शूटिंग अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।