{"_id":"8be8de12a4eb590234f5098f6855fdce","slug":"nine-of-the-congress-will-not-change-cm-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नहीं बदला तो कांग्रेस की आएंगी नौ सीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नहीं बदला तो कांग्रेस की आएंगी नौ सीट
Amar Ujala Bureau Jind
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने अगर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नहीं बदला तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए परिणाम अच्छे नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की नौ में से एक सीट आई है, ठीक उसी तरह विधानसभा चुनाव में पार्टी 90 सीटों में से मात्र 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाएगी।
सोमवार को डूमरखां कलां में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति की महत्वाकांक्षा के चलते कांग्रेस बेरंग हो गई है। कांग्रेस में नए रंग भरने होंगे। प्रो. संपत सिंह कुछ दिन पहले कह चुके हैं कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिला। अवतार सिंह भड़ाना भी मुख्यमंत्री की खिलाफत कर रहे हैं।
आज कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हो रहे हल्ले के बारे में कांग्रेस हाईकमान को जानना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। कांग्रेस को अगर हरियाणा में मजबूत करना है तो प्रदेश में नेतृत्व को बदलना होगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगस्त महीने में बड़ी रैली करेंगे। जींद, कैथल में से एक जगह रैली आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय रैली में पांच लाख के करीब लोग बैठ सकें ऐसा स्थान तय किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश भर में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठित करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर लाला नरसीराम, सुरेंद्रपाल एडवोकेट, संजीव डूमरखां, हरेंद्र डूमरखां, सुरेंद्र गर्ग, राममेहर दनौदा, अनूप श्योकंद, दिलबाग श्योकंद, बिजेंद्र डूमरखां कलां, रमेश खटकड़, जगपाल काब्रच्छा, धर्मेंद्र चहल, मंजीत घोघड़िया, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
जनता अब किसी और को देखना चाहती है
नए विकल्प के संकेत देते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बंसीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला और अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा का राज देख चुकी है। जनता अब किसी और को आजमाना चाहती है। विकास और रोजगार को एक जिले तक सीमित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक समान विकास, समान रोजगार प्रदेश में मुहैया नहीं होगा तब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता। हुड्डा के शासनकाल में कार्यकर्ताओं की पूरी तरह से अनदेखी हुई है। आज नौकरियों के नाम पर एक-दूसरे के क्षेत्र से पैसे लिए जा रहे हैं। नौकरियों में भाई-भतीजावाद हावी है। इसके बाद भी कहा जा रहा है कि प्रदेश में अच्छा राज है।