फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine buses will go to Kaithal for the state-level Guru Brahmanand Jayanti celebrations.

Jind News: राज्य स्तरीय गुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह में नौ बसें जाएंगी कैथल

Tue, 23 Dec 2025 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nine buses will go to Kaithal for the state-level Guru Brahmanand Jayanti celebrations.
22जेएनडी14-बस अड्डे के बूथों पर लगी रोडवेज बसें, जिनको कैथल भेज जाएगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कैथल के चुहड़ माजरा में 23 दिसंबर को राज्यस्तरीय गुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह का आयोजन होगा। मंगलवार को जींद डिपो से नौ बस कार्यक्रम में जाएंगी। ऐसे में कुरुक्षेत्र, रोहतक और भिवानी जैसे रूट पर यात्रियों को परेशानी का करना पड़ सकता है।
समारोह में बस भेजने के लिए बसों को लोकल रूटों से हटाया जाएगा। ऐसे में दो बस मोरखी से, दो बस रिटौली से, एक बस मालसरीखेड़ा से, एक ऐंचरा खुर्द, एक ढाठरथ और एक बस आलनजोगी खेड़ा गांव से हटाकर कैथल जाएगी।
विज्ञापन

जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या लगभग 170 है और बसों में हर रोज लगभग 12 हजार यात्री सफर करते हैं जिससे डिपो को एक दिन में लगभग दस लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।



चुहड़ माजरा में 23 दिसंबर को होने वाले राज्यस्तरीय गुरु ब्रह्मानंद जयंती पर नौ बस कैथल भेजी जाएंगी। यात्रियों की संख्या अनुसार रूटों पर रोडवेज बस चलाई जाएगी।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed