फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NIA will question the gym operator in Delhi today, he may be arrested

Jind News: जिम संचालक से आज दिल्ली में पूछताछ करेगी एनआईए, हो सकती है गिरफ्तारी

Sun, 01 Jun 2025 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Jun 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
NIA will question the gym operator in Delhi today, he may be arrested
31जेएनडी27-महंगी बाइक के साथ कशिश कोचर। स्रोत : सोशल मीडिया
जींद। पाकिस्तानी खाते में पैसे भेजने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के घेरे में आए पंजाबी बाजार निवासी जिम संचालक कशिश कोचर से दिल्ली में रविवार को फिर पूछताछ होगी। शनिवार को करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ के बाद एआईए उसे अपने साथ ले गई है। उसके परिजनों को भी हाजिर होने को कहा गया है।
विज्ञापन




हालांकि, एजेंसी के अधिकारियों ने कशिश कोचर को साथ ले जाने या पूछताछ के दौरान किसी को बुलाने की आधिकारिक तौरपर कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, जींद में शानदार जिम चला रहे कशिश ने पाकिस्तानी खाते में दो साल पहले पैसा भेजा था।
विज्ञापन




उस वक्त किसी का इस तरफ ध्यान नहीं गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से लेन-देन खंगाले कशिश के दोनों लेन-देन पकड़ में आ गए। फिर, एनआईए ने शनिवार को घर में उससे साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि वह लगातार यही दोहराता रहा कि उसने यह पैसे दुबई के कारोबारी के कहने पर डाले थे। उसे नहीं पता था कि यह खाता पाकिस्तान का है। हालांकि, एजेंसी उसकी बातों पर इतनी आसानी से यकीन नहीं करने वाली।



उसके हर दावे और दलील की जांच एजेंसी पुख्ता क्रॉस चेकिंग कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी के अफसरों ने कशिश की मां को भी रविवार को दिल्ली बुलाया है। उन्हें वकील को साथ लाने की छूट भी दी गई है।



सूत्रों के मुताबिक, कशिश ने जांच एजेंसी को बताया है कि घाटा होने के कारण उसने 2023 में ही दुबई से ब्रांडेड कपड़ों की दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई का काम बंद कर दिया था। फिलहाल वह दिल्ली के चांदनी चौक में बड़े भाई के कपड़ों के कारोबार में हाथ बंटा रहा है।



एनआईए रविवार को उसके बड़े भाई के शोरूम में ले जाकर पूछताछ कर सकती है। संदिग्ध लेन-देन में आपराधिक पुष्टि होने पर उसकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।



-------------







महंगी बाइकों से घूमने का शौकीन, रहता है किराये पर



11 साल से चला रहा जिम, दोस्तों में शहर के डॉक्टर से लेकर नेता तक



जींद। युवा कारोबारी कशिश कोचर को देश ही नहीं विदेश तक घूमने का बहुुत शौक है। सुख-सुविधाओं वाली जिंदगी के लिए उसने पैतृक घर को छोड़कर मां के साथ किराये पर पंजाबी बाजार में रह रहा है। उसने अक्तूबर 2014 में शहर के रानी तालाब पर बोल्ट फिटनेस के नाम से जिम शुरू की थी। यह आलीशान जिम है, जिसमें एंट्री भी कार्ड स्वैपिंग से ही होती है।



इसी जिम में खुद भी प्रैक्टिस करता है। उसे बॉडी बनाने का शौक है। जिम में शहर के काफी युवा प्रैक्टिस करने आते हैं। उसने फेसबुक पर ढेरों फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रखे हैं। घर में योग करते हुए भी वह दिख रहा है। शहर के तमाम रईस उसके दोस्त हैं। एनआईए को लगा तो उसके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है।



कशिश ने फेसबुक पेज वर्ष 2014 में बनाया था। यहां उसके 1900 दोस्त हैं। उससे शहर के कई प्रबुद्ध लोग भी जुड़े हैं। इनमें दो वरिष्ठ चिकित्सक भी हैं और दो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। वह अपने फोटो या अन्य जानकारी पेज पर डालता रहता है, लेकिन 20 अप्रैल के बाद से पेज पर कोई अपडेट नहीं हुआ है।



वहीं, कशिश को देश-विदेश घूमना और पहाड़ों की सैर करने का भी शौक है। वह फरवरी 2021 में दुबई गया था, जहां पर वह चार-पांच दिन रुका। इस दौरान वह बुर्ज अल अरब भी देखने गया था। फेसबुक पर वहां की तस्वीर साझा करते हुए उसने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अंदर नहीं गया...महंगा बहुत था। वह अपने दोस्तों के साथ इस्तांबुल भी घूमने गया था। शिमला से लेकर देश के कई पहाड़ी इलाकों की भी वह सैर कर चुका है। महंगी बाइक रखना और बेफिक्र होकर घूमना भी उसे खूब पसंद है। उसने फेसबुक पर करीब तीन लाख रुपये कीमत वाली एक बाइक की तस्वीर के साथ लिखा है कि उसे बगैर किसी लक्ष्य के बाइक से कहीं भी घूमना पसंद है।








जाइट कॉलेज से बीटेक करके वर्षों घूमा खाली



कशिश ने अभी तक शादी नहीं की है। परिजनों के अनुसार वह अभी शादी करने का इच्छुक नहीं था। उसका बड़ा भाई परिवार सहित दिल्ली में रहता है। कशिश की शुरुआती पढ़ाई जींद के अलग-अलग स्कूलों में हुई। इसके बाद सफीदों रोड स्थित जाइट कॉलेज से बीटेक किया। वह कुछ साल घर पर ही रहा और फिर उसने 11 साल पहले जिम खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed