{"_id":"683a8832c5de86fc1e0c599d","slug":"nia-action-raid-conducted-at-jind-gym-operator-s-house-case-of-money-transfer-to-a-sensitive-bank-account-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA की कार्रवाई: जींद के जिम संचालक के घर पर मारी रेड, संवेदनशील बैंक खाते में राशि ट्रांसफर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA की कार्रवाई: जींद के जिम संचालक के घर पर मारी रेड, संवेदनशील बैंक खाते में राशि ट्रांसफर का मामला
Sat, 31 May 2025 10:10 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 31 May 2025 10:10 AM IST
सार
एनआईए की टीम जींद के सेक्टर-8 में जिम संचालक के आवास पर पहुंची। घर के सदस्यों को अंदर ही रोक दिया गया जबकि मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। किसी को भी घर के अंदर आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
जींद में एनआईए की छापेमारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के सेक्टर आठ में सुबह पांच बजे एनआईए की टीम पहुंची। टीम ने एक जिम संचालक कशिश पुत्र सदानंद के घर दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार कशिश दुबई आता जाता रहता है। वह दुबई से कपड़े का इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करता है। हालांकि अभी तक रेड के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिम संचालक की तरफ से संवेदनशील बैंक खाते में राशि ट्रांसफर किए गए थे, इसलिए इसकी जांच के लिए ही टीम पहुंची है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे के करीब एनआईए की टीम जींद के सेक्टर-8 में जिम संचालक के आवास पर पहुंची। घर के सदस्यों को अंदर ही रोक दिया गया जबकि मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। किसी को भी घर के अंदर आने की अनुमति नहीं है। घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात रहा। इसके बाद टीम ने जिम संचालक से पूछताछ शुरू कर दी। यह भी सूचना है कि जिम संचालक ने किसी संवेदनशील खाते में रुपये भेजे थे। इसको लेकर एनआईए की टीम ने जिम संचालक के आवास पर छापेमारी की है। अभी भी एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन