फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHM workers to protest on November 6 over their demands

Jind News: मांगों को लेकर छह नवंबर को प्रदर्शन करेंगे एनएचएम कर्मी

Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
NHM workers to protest on November 6 over their demands
04जेएनडी04: बैठक को लेकर रणनीति बनाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग - फोटो : संगठन
जींद। बहु उद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत कर्मचारी छह नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। साथ ही सिविल सर्जन के माध्यम से मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक खरकरामजी एसोसिएशन के प्रधान संदीप सिंगरोहा ने कहा कि छह नवंबर को बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन सिविल सर्जन कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी व ज्ञापन देगी। यह प्रदर्शन राज्य कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। ब्लॉक प्रेस सचिव सुशील शर्मा और संगठन सचिव पवन श्योकंद ने बताया कि कच्चे कर्मचारी भी पक्के कर्मचारियों की तरह ही टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, टीबी मुक्त भारत, एएनसी, एनसीडी, निरोगी हरियाणा, परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त भारत जैसे कार्यक्रमों में समान कार्य करते हैं। इसके बावजूद वर्षों से न तो उनकी नियमितीकरण नीति बनी है और न ही समान कार्य समान वेतन लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांंगें
नियमितीकरण की नीति बनाई जाए। पक्के कर्मचारियों के समान 4200 ग्रेड पे दिया जाए। वर्दी भत्ता व यात्रा भत्ता दिया जाए। सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed