फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New vegetable market fruit trader at loggerheads, firing

नई सब्जी मंडी में फल व्यापारी भिड़े, फायरिंग

Tue, 29 Jul 2014 12:45 AM IST
जींद
जींद Updated Tue, 29 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह फल व्यापारी आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए।

झगड़े के दौरान एक गुट की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। फायरिंग होते ही सब्जी मंडी में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

 घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। बाद में दोनों ही गुटों की सामान्य अस्पताल में पंचायत हुई। जिसके बाद दोनों गुटों के बीच में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गांव नारनौद निवासी संदीप फल विक्रेता का काम करता है और जींद की नई सब्जी मंडी से फल लेकर जाता है। सोमवार को भी वह अपने साथियों के साथ मंडी में फल लेने के लिए पहुंचा, लेकिन इस दौरान फल व्यापारी नीटू, पंकज और पप्पू के साथ पहले लेकर गए फलों की मात्रा को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने हो गए। जिसमें नारनौद निवासी संदीप, रविंद्र व सोनू को चोट आई। जबकि दूसरे गुट के बिट्टू को चोट लगी। नारनौद निवासी संदीप ने आरोप लगाया कि इस दौरान नीटू पक्ष के लोगों ने पिस्तौल तान ली और हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देखकर नई सब्जी मंडी के अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव करके शांत किया। झगड़े तथा फायरिंग की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इस दौरान दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य सामान्य अस्पताल में पहुंच गए। बाद में सब्जी मंडी एसोसिएशन जगत सिंह सैनी के नेतृत्व में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया। बाद में दोनों पक्षों ने शहर थाना पुलिस को लिखित में समझौता लिखकर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed