{"_id":"69a592ad98b809d25e0141f2","slug":"new-sports-stadium-imt-10-mld-stp-and-biogas-project-will-change-the-face-of-jind-jind-news-c-199-1-sroh1009-149364-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नया खेल स्टेडियम, आईएमटी, 10 एमएलडी एसटीपी व बायोगैस प्रोजेक्ट से बदलेगी जींद की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नया खेल स्टेडियम, आईएमटी, 10 एमएलडी एसटीपी व बायोगैस प्रोजेक्ट से बदलेगी जींद की तस्वीर
Tue, 03 Mar 2026 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। बजट घोषणाओं से नया खेल स्टेडियम, आईएमटी, 10 एमएलडी एसटीपी व बायोगैस प्रोजेक्ट से जिले की तस्वीर बदलेगी। इसके अलावा खेल, उद्योग, कृषि, महिला सुरक्षा और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
स्टेडियम का मिलेगा लाभ
नए खेल स्टेडियम से ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले खिलाड़ी अब बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की सुविधाएं जिले में ही पा सकेंगे। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ने की संभावना है।
एसटीपी का होगा फायदाशहर में 10 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए जल्द स्थान चयन करेगा। इस प्लांट से शोधन किया गया पानी करीब 2500 एकड़ भूमि की सिंचाई में उपयोग होगा। इससे किसानों की ट्यूबवेल व नहर पर निर्भरता कम होगी और भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आईएमटी बनने से बड़ें उद्योगों के आने का होगा रास्ता साफ
जिले में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से जमीन के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। आईएमटी बनने से बड़े उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें दूसरे जिलों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
महिला थाना से महिलाओं को मिलेगी सुविधा
नरवाना में महिला थाना खोले जाने की घोषणा से क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। महिला संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे और सुरक्षित वातावरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बाक्स
पराली से ऊर्जा व कचरे से बनेगी बिजली
धान की पराली से 200 मेगावाट क्षमता की बायोगैस परियोजनाएं स्थापित होंगी। इससे पराली जलाने की समस्या कम होगी और किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। साथ ही 25-25 मेगावाट के पांच वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट विकसित किए जाएंगे जिससे कचरा प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
बाक्स
उचाना-सफीदों में कटेंगे सेक्टर
उचाना और सफीदों में नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। योजनाबद्ध शहरी विस्तार से आवासीय व व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संपत्ति मूल्यों में वृद्धि और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा विश्राम गृह निर्माण, जिला कारागार में पेट्रोल पंप सुविधा व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं भी जिले के विकास को मजबूती देंगी।
बाक्स
प्रदेश सरकार के इस बजट से विशेषकर जींद के विकास को बेहतर गति मिलेगी। जिले में हर वर्ग के लोगों के लिए विशेष परियोजनाएं है। सबसे बड़ी परियोजना आईएमटी की है। इसकी भूमि को लेकर चल रही प्रक्रिया के पूरी होने के बाद लोगों को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। नरवाना में महिला थाना बनने से उचाना व नरवाना के लोगों को जींद नहीं आना होगा। पीड़ित अपने नजदीकी थाने में ही शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके अलावा किसानों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से फसल के लिए पानी तो शहर को सीवर के पानी से राहत मिलेगी।
- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा