फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New Executive Committee Formed at Meeting of Contractual Electricity Employees' Union

Jind News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Thu, 28 May 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
New Executive Committee Formed at Meeting of Contractual Electricity Employees' Union
28जेएनडी05: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद कर्मचारी। स्रोत: संगठन
सफीदों। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक सफीदों डिवीजन के मंदिर प्रांगण में प्रधान संजय सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंच संचालन डिवीजन सचिव ललित वर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सचिव लोकेश ब्यान, जिला अध्यक्ष मोती मोर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कश्मीरी लाल, जिला सचिव योगेश, जिला मीडिया प्रभारी बिल्लू दहिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सेन और रविंद्र अमरहेड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सफीदों डिवीजन से उप प्रधान प्रवेश सैनी, कैशियर उमेश सहित अनेक कर्मचारी साथियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफीदों सब अर्बन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से कपिल मलिक को प्रधान, विजेंद्र भूरा को उप प्रधान, राजवीर सिंह को सचिव, अनिल निम्नाबाद को सहसचिव, मनीष लॉरेंस को कैशियर तथा राजेंद्र को संगठनकर्ता चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed