Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New executive committee for JCI Classic announced

Jind News: जेसीआई क्लासिक की नई कार्यकारिणी घोषित

Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
New executive committee for JCI Classic announced
फोटो 24जेएनडी13-विंटर टशन कार्यक्रम में जेसीआई क्लासिक की नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत स
जींद। जेसीआई क्लासिक ने वर्ष 2027 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पिछले दिनों शहर के एक होटल में आयोजित विंटर टशन कार्यक्रम के दौरान जनरल हाउस की बैठक में विशाल छाबड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वह वर्ष 2026 के अध्यक्ष सन्नी जुनेजा के बाद संस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। नई कार्यकारिणी में पायल अरोड़ा को सचिव, पारस असीजा को संयुक्त सचिव और गौरव सिंधवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विनल छाबड़ा को अध्यक्ष और तान्या को जेजे अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल छाबड़ा ने कहा कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि संस्था के प्रत्येक सदस्य को अपने विचार रखने और सामाजिक प्रोजेक्ट की अगुवाई करने का अवसर मिले। पूरी टीम के सहयोग से युवाओं के लिए नेतृत्व प्रशिक्षण और जींद में समाजसेवा की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed