फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New buildings of sub health centers will be constructed in 14 villages of the district

Jind News: जिला के 14 गांवों में सब हेल्थ सेंटर के बनाए जाएंगे नए भवन

Wed, 05 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
New buildings of sub health centers will be constructed in 14 villages of the district
04जेएनडी30: मोरखी गांव में किराये के भवन में चल रहा हेल्थ सब सेंटर। संवाद
जींद। जिला के 14 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए सब हेल्थ सेंटरों के भवन बनाए जाएंगे। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसके लिए सात करोड़ 70 लाख रुपये का बजट जारी किया है। पिछले लगभग तीन साल पहले इन सब सेंटरों को कंडम घोषित किया गया था। इसके बाद इनके बजट का इंतजार बना हुआ था। अब सरकार ने इनके लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर कंडम हुए भवनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यालय की तरफ से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया था कि कि प्रत्येक हेल्थ सब सेंटर के निर्माण पर 55.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिले में अब 14 सब सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। पहले इन भवनों के निर्माण का काम पीडब्लयूडी विभाग को दिया गया था, लेकिन अब पंचायती राज विभाग को इन भवनों के निर्माण का काम दिया गया है। इसके लिए बजट जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन



इन गांवों में बनेंगे सब हेल्थ सेंटर
गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हथवाला, बुवाना, गोसाई खेड़ा, ढिगाना, नंदगढ़, अमरहेड़ी, शामदों, बधाना, मोरखी, रिटोली, हरीगढ़, सच्चाखेड़ा, संडील व झील गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इन गांवों में काफी समय पहले सब हेल्थ सेंटर बने थे जो अब पूरी तरह से कंडम हो चुके थे। इनके नए भवनों के निर्माण को लेकर लगभग तीन वर्ष से प्रक्रिया चली हुई थी। जिसका अब बजट मिलने के बाद पूरा होने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कई गांवों में तो यह सब हेल्थ सेंटर इतने कंडम हो चुके थे कि स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यहां पर बैठना भी मुश्किल बना हुआ था। कई जगह तो निजी भवनों में बैठकर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही थी। अब ग्रामीणों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए भी यह राहत भरी खबर है। नए भवनों में लैब से लेकर अन्य सभी जरूरत की सुविधाएं स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

तैयार किए जा रहे एस्टीमेट
स्वास्थ्य विभाग के 14 हेल्थ सब सेंटर पीडब्ल्यूडी से पंचायती राज विभाग को ट्रांसफर चार दिन पहले हुए हैं। इनके जल्द ही एस्टीमेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ नए बनने हैं। उनके लिए जमीन की तलाश की जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।

--पोषण कन्याण, अधीक्षक अभियंता पंचायती राज, जींद।
वर्जन
जिले में 14 हेल्थ सब सेंटर बनने से लोगों को गांवो में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। जिले के 14 सब हेल्थ सेंटर निर्माण पर प्रत्येक 55.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम पंचायती राज विभाग को दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
--डॉ. रमेश पांचाल डिप्टी सिविल सर्जन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed