फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nephew was strangled to death in a land dispute

जमीन के विवाद में भतीजे ने की थी गला दबाकर ताई की हत्या

Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nephew was strangled to death in a land dispute
जींद। नरवाना के हनुमान नगर में छह दिसंबर को हुई आंगनबाड़ी सुपरवाइजर महिला कमलेश की हत्या जमीन के विवाद में उसके देवर के बेटे ने ही की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दादा ने अपनी पांच एकड़ जमीन के दो हिस्से दिनेश के नाम करवाए थे, जबकि एक हिस्से की वसीयत में महिला कमलेश के पति सतेंद्र के नाम करवाई थी। इसी बात को लेकर महिला और उसके परिवार में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दिनेश ने अपनी ताई कमलेश के घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार छह दिसंबर को महिला के पति सतेंद्र ने बताया था कि उसकी 55 वर्षीय पत्नी कमलेश आंगनबाड़ी सुपरवाइजर थी। छह दिसंबर को जब वह ड्यूटी से लौटा तो उसकी पत्नी घर में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले पर चोट के निशान थे। महिला के नाक व मुंह से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हनुमान नगर निवासी महिला की हत्या के आरोप में महिला के देवर के लड़के 22 वर्षीय दिनेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed