{"_id":"69bb9acd54fb25e7af0e3f0e","slug":"nephew-kills-his-aunt-in-jind-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में भतीजे ने की चाची की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; गले और पेट पर किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद में भतीजे ने की चाची की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; गले और पेट पर किए कई वार
Thu, 19 Mar 2026 12:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:12 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में एक शख्स ने अपनी चाची की हत्या कर दी। शख्स ने अपनी चाची के गले और पेट पर चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन
रेशमा, मृतका
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के तहत आने वाले रायचंद वाला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गले, छाती और पेट पर किए कई वार
जानकारी के मुताबिक आरोपी भतीजे अजय ने रेशमा के गले, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में रेशमा को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मृतका के परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन