फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neighbor raped a minor

Jind News: नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon, 30 Oct 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को पड़ोसी युवक द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


28 सितंबर को दी शिकायत में सफीदों क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनके देहांत के बाद उसकी 17 वर्षीय बहन उसके पास ही रह रही थी। 27 सितंबर की रात के करीब उसने देखा कि उसकी बहन चारपाई पर नहीं मिली। रात भर उसने अपनी बहन को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह उठने के बाद पता चला कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला मोनू भी घर से गायब है। उन्हें मोनू पर पहले से ही शक था, इसलिए उन्हें यकीन हो गया था कि मोनू ही उसकी बहन को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की तो लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि मोनू उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। मोनू ने उसके साथ लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने अब मोनू के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed