{"_id":"68c855a30032efae53087d09","slug":"nehru-parks-toilet-has-become-a-problem-cleaning-and-water-supply-has-come-to-a-standstill-jind-news-c-199-1-sroh1009-140970-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेहरू पार्क का शौचालय बना परेशानी, सफाई और पानी की व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेहरू पार्क का शौचालय बना परेशानी, सफाई और पानी की व्यवस्था ठप
Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी22: लखविंद्र दुकानदार।
नरवाना। शहर का नेहरू पार्क सुबह-शाम टहलने वालों के लिए एक प्रमुख जगह है। रोजाना यहां सैकड़ों लोग सैर और व्यायाम करने पहुंचते हैं लेकिन पार्क में मौजूद शौचालय की हालत बेहद खस्ता होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पार्क के आसपास कहीं भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है ऐसे में उन्हें मजबूरी में पार्क के भीतर बने शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है।
इस शौचालय की न तो नियमित सफाई होती है और न ही इसमें पानी की उचित सुविधा है। गंदगी और बदबू के कारण लोग इसका इस्तेमाल करने से कतराते हैं। दुकानदारों ने भी समस्या जताई है। उनका कहना है कि पार्क में आने वाले लोग अक्सर शौचालय की ओर जाते हैं लेकिन गंदगी और दुर्गंध के चलते वह भी परेशान होते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सफाई और देखरेख नियमित नहीं होगी, तब तक नेहरू पार्क का शौचालय जनता के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
बाक्स
पार्क का शौचालय की इस हालत से पार्क के पास के सभी दुकानदार भी काफी परेशान हैं। आस पास कोई आमजन के लिए शौचालय नहीं है। इस वजह से पार्क के अंदर ही मौजूद शौचालय का प्रयोग करना पड़ता है। –लखविंद्र, दुकानदार।
बाक्स
हम रोज सुबह-शाम पार्क में टहलने आते हैं और अभ्यास भी करते हैं। इसी बीच जब शौचालय के लिए जाना पड़ता है तो शौचालयों का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। गंदगी और पानी की कमी से खिलाड़ी भी परेशान हैं। नगर परिषद को खिलाड़ियों और आमजन की सुविधा के लिए तुरंत सफाई करवानी चाहिए।–एकलव्य, खिलाड़ी।
वर्जन
नेहरू पार्क में सफाई होने की बात संज्ञान में नहीं थी हमने पार्क में एक कर्मचारी लगा रखा है जो सफाई व्यवस्था की व्यवस्था देखता है। यदि वह सफाई नहीं कर रहा तो जानकारी ली जाएगी और शौचालय की सफाई करवाई जाएगी। आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। –विशाल, एसआई नगर परिषद नरवाना।