फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neha, the daughter of Doomarkha Kalan, is showcasing her talent in hockey.

Jind News: डूमरखा कलां की बेटी नेहा हॉकी में चमका रही प्रतिभा

Wed, 20 May 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Neha, the daughter of Doomarkha Kalan, is showcasing her talent in hockey.
19जेएनडी23: नरवाना में मेडल और प्रमाण पत्र दिखाती हॉकी खिलाड़ी नेहा। संवाद
नरवाना। गांव डूमरखां कलां की होनहार खिलाड़ी नेहा अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर हॉकी में लगातार नई पहचान बना रही हैं। छोटी उम्र में ही नेहा ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हाल ही में नेहा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की अंडर-14 गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया। नेहा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेहा क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन

नेहा के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही खेलों के प्रति बेहद गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार में पहले कोई खेलों से जुड़ा नहीं था, लेकिन अब उनकी बेटियां खेलों में आगे बढ़ रही हैं। नेहा की छोटी बहन चंडीगढ़ में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नेहा मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह अनुशासित खिलाड़ी है और हर अभ्यास सत्र में पूरी मेहनत करती हैं। वो सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इसी तरह मेहनत जारी रखी तो आने वाले समय में बड़ी खिलाड़ी बनेगी। - सुमित, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed