फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   nefhew and another shot dead in land dispute

जमीन के विवाद में ताऊ ने भतीजे और एक अन्य को मारी गोली

Mon, 23 Sep 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
nefhew and another shot dead in land dispute
डूमरखां कलां गांव में रविवार को जमीन के विवाद में ताऊ ने अवैध पिस्तौल से अपने भतीजे पर फायर कर दिया। इस दौरान बीच में आए परिवार के अन्य सदस्य पर भी तीन फायर किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूमरखा कलां गांव में जमीन को लेकर विवाद में जिले सिंह उर्फ प्रेमी ने अवैध पिस्तौल से अपने ही भतीजे 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र सतबीर को गोली मार दी। इस दौरान बीच में आए 55 वर्षीय भरत सिंह पर भी तीन फायर किए। इनमें से एक गोली भरत सिंह के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप के कंधे में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रदीप व भरत सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार प्रदीप के परिजनों ने बताया कि प्रदीप सुबह दस बजे अपने खेत से बाइक पर चारा लेकर जब घर पहुंचा तो ताऊ जिले सिंह पीछे-पीछे उसके घर में घुस गया और पिस्तौल से दो फायर किए। इसमें से एक गोली प्रदीप की पीठ में लगी। गोली मारने के बाद जिले सिंह वहां से भागने लगा तो मुख्य गली में सामने से आ रहे उसी के परिवार के सदस्य भरत सिंह ने उससे पूछा की क्या बात है तो जिले सिंह ने उस पर भी फायर कर दिए। उसके बाद जिले सिंह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कृष्ण मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर पांच खोल मिले हैं। दो खोल प्रदीप के घर के अंदर से और तीन मुख्य गली में मिले हैं।
विज्ञापन

तीन साल से दोनों परिवारों में चल रहा है झगड़ा
तीन वर्ष पहले जिले सिंह ने जब मकान बनाया था तो उसने दो खिड़की अपने छोटे भाई सतबीर के प्लाट की तरफ लगाई थी। जिसको लेकर दोनों परिवार में तकरार शुरू हो गई थी। जिले सिंह का कहना है कि यह प्लाट उसका है, इसलिए वह यहां कुछ भी कर सकता है। इसी बात को लेकर तीन साल पहले जिले सिंह व सतबीर के परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों में पंचायत में समझौता हो गया था। अब जिले सिंह ने कहीं से अवैध पिस्तौल खरीदी और रविवार को प्रदीप पर पिस्तौल से हमला कर दिया। गनीमत रही कि जिले सिंह का निशाना सही नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदीप की अगले माह 12 तारीख को शादी है। जिसकी तैयारियों में परिजन जुटे थे। अपने पिता के निधन के बाद प्रदीप ही अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। प्रदीप खेतीबाड़ी का काम करता है।

पुलिस टीम घायलों के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंच गई है। घायल प्रदीप व भरत सिंह को एक एक गोली लगी है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। जैसे ही वह दोनों बयान देंगे, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। जिले सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले सिंह ने अवैध पिस्तौल से फायर किए हैं।
-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी सदर नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed