{"_id":"69ebb04ce38cdea6e9000631","slug":"neet-exam-preparations-intensify-dc-holds-meeting-to-review-arrangements-jind-news-c-199-1-jnd1010-152219-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, डीसी ने बैठक कर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, डीसी ने बैठक कर ली जानकारी
विज्ञापन
24जेएनडी06: नीट की परीक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी मोहम्मद रजा। स्रोत प्रश
जींद। तीन मई को देश भर व जिले में आयोजित नीट यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक कर पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि जिले में कुल छह परीक्षा केंद्रों में लगभग तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। गर्ल्स मॉडल संस्कृति स्कूल 312, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 387 और राजकीय कॉलेज में 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पीआईजी महाविद्यालय में 528, सीआरएसयू में 576 और सीआरएसयू सीवी रमन ब्लॉक में 528 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
प्रशासन ने सभी केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें प्राथमिक चिकित्सा के लिए तैनात रहेंगी। परिवहन विभाग परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध करेगा।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। डीसी ने परीक्षार्थियों को एक दिन पहले केंद्र की लोकेशन देखने और परीक्षा के दिन समय पर पहुंचने की सलाह दी।
परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही लाएं। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।