फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neelam of Haryana caught from outside the Parliament

Haryana: संसद के बाहर पकड़ी गई आरोपी नीलम हरियाणा की, भाई बोला- हमें नहीं पता था कि वह दिल्ली गई थी

Wed, 13 Dec 2023 05:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, जींद (हरियाणा)
एएनआई, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 05:38 PM IST
सार

वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में थी। वह दो दिन पहले घर वालों से मिलने गई थी और कल लौटी थी।

विज्ञापन
Neelam of Haryana caught from outside the Parliament
आरोपी नीलम का भाई और आरोपी नीलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के बाहर से पकड़ी गई एक आरोपी नीलम हरियाणा के जींद जिले के घसो गांव की रहने वाली है। वह हिसार में पीजी में रह रही थी। उसके छोटे भाई का कहना है कि 'हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है, हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है। वह सोमवार को हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हमें बस इतना पता था कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में थी। उन्होंने बीए, एमए, बी.एड, एम.एड, सीटीईटी, एमफिल और नेट की परीक्षा पास की है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई ने बताया कि वह एचटेट पास थी, जिसकी वैधता खत्म हो चुकी थी। उसके भाई ने बताया कि वह किसान आंदोलन में भी शामिल थी। वह सबसे पहले किसान आंदोलन में ही आगे आई थी। उसे पढ़ाई के लिए हिसार भेज गया था। पांच छह महीने से वहीं रह रही थी। बड़े भाई ने उनके बारे में बताया कि वह गिरफ्तार हो गई है। उसके पिता हलवाई का काम करते हैं। वहीं भाई दूध का काम करता है। उसके भाई ने कहा कि वह बेरोजगारी के बारे में बात करती थी। 

मां ने बताया- बेरोजगारी से तंग आकर कहती थी, इससे अच्छा मैं मर जाऊं
नीलम की मां सरस्वती का कहना है कि 'हमारी बेटी बेरोजगारी तंग से थी। ये धरने पर जाती थी, हमने वहां जाने से रोक दी थी। हमने खुब पढ़ाई लिखाई, आर्थित स्थिति भी ठीक नहीं है। पेपर के कारण पढ़ने के हिसार भेजी थी। हमारी दिल्ली जाने को लेकर कोई बात नहीं हुई। मैं बीमार थी, और डॉक्टर के अस्पताल में थी। वह बेरोजगारी के बारे में बात करती थी। मां ने कहा कि वह कहती थी कि इतनी पढ़ ली, लेकिन दो रोटी का कोई रोजगार नहीं मिला, इससे अच्छा तो मैं मर जाऊं। '

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed