फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NCC enrollment process concluded; 22 female students to be selected.

Jind News: एनसीसी नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 22 छात्राओं का होगा चयन

Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
NCC enrollment process concluded; 22 female students to be selected.
फोटो 21जेएनडी12-हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनसीसी के नए कैडेट्स के नामांकन प्रक्रिया के दौरान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी के नए कैडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 22 विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए चयन किया जाना है।
नामांकन के दौरान 15 हरियाणा बटालियन, जींद से कमांडर कर्नल अजय कुमार मौजूद रहे। उनके साथ सूबेदार मेजर अमनदीप सिंह तथा पीआई स्टाफ अमर सिंह और राजेश कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों और पीआई स्टाफ ने विद्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण लिया। उन्होंने लिखित परीक्षा भी आयोजित की। विद्यार्थियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य पूनम मोर ने बटालियन से आए अधिकारियों और स्टाफ का स्वागत किया। कर्नल अजय कुमार ने महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और एनसीसी गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में एनसीसी सीटीओ आरती सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी सदस्य सुषमा गर्ग और ट्रेनर पूनम भी इस अवसर पर मौजूद थीं। पुराने कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य पूनम मोर ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी आत्मविश्वास और सेवा भावना को भी बढ़ावा देती है। प्राचार्य ने बताया कि एनसीसी की वर्दी राष्ट्र सेवा, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed