Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Navratri is a great time to worship super power: Acharya Pawan Sharma

महाशक्ति की आराधना का प्रशस्त काल है नवरात्र : आचार्य पवन शर्मा

Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Navratri is a great time to worship super power: Acharya Pawan Sharma
जींद। माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ के शुभारंभ पर रविवार की रात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन में कहा कि जगजननी मां जगदंबा ही जगत में विभिन्न रूपों में लीलाएं कर रही हैं। नवरात्र पर्व इन्हीं महाशक्ति की आराधना का सर्वश्रेष्ठ और प्रशस्त काल है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा नवरात्र दो शब्दों के संयाेग से बना है। नव का अर्थ नौ और रात्र का अर्थ रात्रि समूह है। इन नवरात्रों में भारतवर्ष की समस्त जनता अशुभ की निवृत्ति और शुभ की प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की संपूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ पूजा उपासना में रत रहती है। दुर्गा शब्द का अर्थ है जो दुर्गति का नाश करे। धर्मग्रंथों में इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि जब-जब देवताओं या मनुष्यों को शक्ति की आवश्यकता अनुभव हुई, तब-तब उनको इन भगवती मां अंबा की आराधना से शक्ति की प्राप्ति हुई है। देवी पुराण में उल्लेख आता है कि भगवान शिव ने इनकी आराधना करके सर्व सिद्धियां प्राप्त की और मां भगवती की कृपा से उनका आधा अंग देवी का बन गया। इसके फलस्वरूप वे जगत में अर्ध नारीश्वर के रूप में विख्यात हुए। यह महाशक्ति ही नवदुर्गा हैं और ये ही दस महाविद्या हैं। ये ही सृजन, पालन और संहार करने वाली आदि नारायणी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में अशांति छाई हुई है। लोग, रोग और शोक से ग्रसित होते जा रहे हैं। इसका एकमात्र कारण शक्ति की आराधना से विमुख होना है। पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला, शिवनारायण शर्मा, वृंदा शर्मा, विनोद गुप्ता, सुभाष पाहवा, वीरेंद्र लाठर, सुरेश गर्ग, प्रदीप बतरा, अनिल भारद्वाज और तिलक जुनेजा ने सहपरिवार मां शैलपुत्री की पूजा कर महायज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर भारत भूषण, कृष्ण गोपाल माटा, अनिल मंगला, रामप्रकाश ग्रोवर, अशोक गुलाटी, मुरारी परूथी, रघुनंदन शर्मा, गुलशन कोचर, सुरेश कोचर, मनोज हसीजा, परमजीत सेठी और पूर्ण गिरधर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed