फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Navkar mantra brings happiness and prosperity in the family: Labdhi Prabha

नवकार मंत्र से परिवार में आती है सुख समृद्धि : लब्धि प्रभा

Sat, 29 Apr 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Navkar mantra brings happiness and prosperity in the family: Labdhi Prabha
उचाना। तेरापंथ भवन में साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 के सान्निध्य में गुरु पुष्य नक्षत्र में नवकार मंत्र का अनुष्ठान किया गया। नवकार मंत्र के अनुष्ठान में पहुंच कर धर्म प्रेमियों ने धर्म का लाभ लिया। साध्वी लब्धि प्रभा ने कहा कि नवकार मंत्र परेशानियों, परिवार में सुख, समृद्ध, मनोकामना पूर्ति करने वाला मंत्र है। इस मंत्र के जाप करने से मन के अंदर भय दूर होगा तो खुद के अंदर आत्मविश्वास नजर आएगा। जब भी संभव हो नवकार मंत्र का जाप करना चाहिए। सभी समस्याओं का समाधान नवकार मंत्र का जाप है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए कि उसका लाभ जीवन में मिले। जीवन में जैसे कर्म मनुष्य करता है उसे वैसा फल मिलता है। जीवन में प्रण जरूर ले कि कभी किसी के बारे में बुरा नहीं सोचेंगे, किसी के साथ धोखा नहीं करेंगे, नशे से दूर रहेंगे। मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता है। जो जीवन मिला है उसका लाभ उठाते हुए अच्छे कर्म करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed