{"_id":"686d67f909eba7802804bf56","slug":"naveen-goyat-won-two-gold-and-one-silver-medal-in-america-jind-news-c-199-1-jnd1002-137513-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवीन गोयत ने अमेरिका में जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवीन गोयत ने अमेरिका में जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल
विज्ञापन
08जेएनडी22-अमेरिका में हुए इंटरनेशनल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए नवीन गोय
उचाना। अमेरिका में हुए इंटरनेशनल खेलों में मखंड गांव के नवीन गोयत ने अलग-अलग खेलों में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। नवीन गोयत का 9 जुलाई को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। उचाना से डीजे के साथ जुलूस के रूप में ग्रामीण गांव तक नवीन गोयत को लेकर जाएंगे। नवीन गोयत थल सेना में फायरमैन के पद पर कार्यरत है।
चाचा नसीब गोयत और दिलबाग गोयत ने बताया कि 24 जून को अमेरिका इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेने के लिए नवीन गोयत रवाना हुआ था। चार जुलाई को एकल खेल सीढ़ियों में चढ़ने पर गोल्ड मेडल जीता तो रिले रेस में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। नवीन गोयत ने गांव और उचाना हलका ही नहीं बल्कि जींद, हरियाणा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
भाजपा कार्यकर्ता दीपक बुडायन ने नवीन गोयत और परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण अंचल के बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। उन्हें होनहार युवा पर गर्व है। उम्मीद है कि भविष्य में भी होने वाले खेलों में निरंतर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।