फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naugama Khap demanded to give silver medal to Vinesh

Jind News: नौगामा खाप ने की विनेश को रजत पदक देने की मांग

Sat, 10 Aug 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Naugama Khap demanded to give silver medal to Vinesh
बैठक में भाग लेते भाकियू व नौगामा खाप के सदस्य। स्रोत : स्वयं
जींद। गुलकनी गांव के शहीद स्मारक पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन और नौगामा खाप की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप घिमाना ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि 15 अगस्त को भाकियू और नौगामा खाप गुलकनी में शहीद स्मारक पर तिरंगा फहराएगी। इसके बाद गांव में ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल (रजत पदक) देने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदीप घिमाना ने विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार देने को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल का हक है, इसलिए उसे मेडल दिया जाए। अगर विनेश फोगाट को न्याय नहीं मिला तो खापें आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगी। भाकियू प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि 15 अगस्त के आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने गांवों में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बैठक में 11 अगस्त को खटकड़ टोल पर दिए जाने वाले धरने को समर्थन देने का फैसला लिया गया। इस अवसर राममेहर नंबरदार, जयबीर राजपुरा भैण, बिंद्र नंबरदार, नौगामा खाप प्रधान सुरेश बहबलपुर, रामफल जागलान, धर्मपाल घिमाना, बिंदर नंबरदार, राजेंद्र पहलवान, रामेहर ढुल, प्रवक्ता उमेद जागलान, सज्जन, नरेश बीबीपुर, महाबीर बैरागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed