फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National hockey player going to practice in the stadium was molested, mobile snatched after being beaten up for protesting

स्टेडियम में अभ्यास करने जा रही हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर छीना मोबाइल

Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
National hockey player going to practice in the stadium was molested, mobile snatched after being beaten up for protesting
एकलव्य स्टेडियम में सुबह पांच बजे अभ्यास करने जा रही हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ होली हार्ट स्कूल के पास युवक ने छेड़छाड़ की। महिला खिलाड़ी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला खिलाड़ी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हॉकी की नेशनल खिलाड़ी है। वह रोजाना एकलव्य स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए जाती है। 14 जून की सुबह पांच बजे वह घर से स्टेडियम जा रही थी तो सेक्टर-11 स्थित होली हार्ट स्कूल के पास एक युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। एएसआई गीता देवी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने और मोबाइल छीनने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed