{"_id":"6a231914eb3e5272a00d4387","slug":"narwana-is-embarking-on-a-new-journey-of-progress-minister-bedi-jind-news-c-199-1-jnd1005-154591-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की का नया सफर तय कर रहा है नरवाना : मंत्री बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की का नया सफर तय कर रहा है नरवाना : मंत्री बेदी
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को एसडी महिला कॉलेज में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्र के विकास की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि नरवाना अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले समय में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का लगभग 80 प्रतिशत स्थायी समाधान किया जा चुका है। पटियाला रोड स्थित एसटीपी से धनौरी ड्रेन तक 70 करोड़ रुपये की लागत से 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है जिससे बरसाती और गंदे पानी की निकासी सुचारु होगी।
बेदी ने बताया कि केएम राजकीय कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रदेश की चार प्रमुख लाइब्रेरियों में शामिल होगी। इसके अलावा कॉलेज में आठ करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं नवदीप स्टेडियम में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी ग्राउंड पैवेलियन और 2.82 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि नई फल एवं सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। इससे किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को सीधा लाभ मिलेगा। गांवों में खेत-खलिहान योजना के तहत एक किलोमीटर तक कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा।
कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री बेदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डॉ. मदन गोयल, मुनीष कत्याल, अमित ढाकल, सत्यप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
नरवाना में यह हुए विकास कार्य
70 करोड़ रुपये से 27 किमी जल निकासी पाइपलाइन
5 करोड़ रुपये से केएम कॉलेज में ई-लाइब्रेरी
8 करोड़ रुपये से आधुनिक ऑडिटोरियम
3.50 करोड़ रुपये से हॉकी ग्राउंड पैवेलियन
2.82 करोड़ रुपये से नवदीप स्टेडियम का नवीनीकरण
नई फल एवं सब्जी मंडी के लिए भूमि चिन्हित
खेत-खलिहान योजना के तहत ग्रामीण रास्ते होंगे पक्के
बॉक्स
नरवाना तरक्की का नया सफर तय कर रहा है। क्षेत्र के लिए तैयार की गई विकास परियोजनाएं पूरी होने के बाद शहर और गांव दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देगी और प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा। –कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।