फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana CIA police caught 550 boxes of liquor

Jind: पंजाब से गुजरात जा रही शराब की 550 पेटी पकड़ी, कंटेनर में इस तरीके से छिपा रखीं थीं बोतलें

Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
सार

कंटेनर का पिछला हिस्सा प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी से भरा हुआ था। क्रॉकरी को नीचे उतारा गया तो पता चला कि कंटेनर के बीच में लोहे की मोटी चादर वेल्ड की गई थी। इसे जब काटा गया तो इसके अगले हिस्से में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटियां भरी हुई मिली।

विज्ञापन
Narwana CIA police caught 550 boxes of liquor
नरवाना पुलिस ने पकड़ी शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नरवाना सीआईए पुलिस ने तीन दिन में ही दूसरी बड़ी शराब की खेप पकड़ी है। तीन दिन पहले पुलिस ने शराब की 470 पेटी पकड़ी थी। सोमवार रात को पुलिस ने शराब की 550 पेटी पकड़ी हैं। शराब की यह खेप गुजरात के सूरत शहर में जानी थी। 

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि यह शराब एक बंद कंटेनर में प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी की आड़ में रखी गई थी। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव धीरनियों की ढाणी निवासी दूदाराम उर्फ दूधिया के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक कंटेनर पंजाब से निकला है और नरवाना के रास्ते गुजरात की तरफ जाने वाला है। पुलिस ने नाकाबंदी करके नरवाना के हरियल चौक पर कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो इसमें पिछला हिस्सा प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी से भरा हुआ था। जब पुलिस ने क्रॉकरी को नीचे उतारा तो कंटेनर के बीच में लोहे की मोटी चादर वेल्ड की गई थी। इसे जब काटा गया तो इसके अगले हिस्से में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटियां भरी हुई मिली। सुखदेव सिंह ने बताया कि कंटेनर से शराब की कुल 550 पेटी मिली। इनमें 340 पेटी अंग्रेजी मेकडॉवल मार्का, 80 पेटी शराब रॉयल चैलेंज तथा 130 पेटी बीयर की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed