{"_id":"6316dca59c6af47a3f78bf21","slug":"narwana-cia-police-caught-550-boxes-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: पंजाब से गुजरात जा रही शराब की 550 पेटी पकड़ी, कंटेनर में इस तरीके से छिपा रखीं थीं बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: पंजाब से गुजरात जा रही शराब की 550 पेटी पकड़ी, कंटेनर में इस तरीके से छिपा रखीं थीं बोतलें
Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
सार
कंटेनर का पिछला हिस्सा प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी से भरा हुआ था। क्रॉकरी को नीचे उतारा गया तो पता चला कि कंटेनर के बीच में लोहे की मोटी चादर वेल्ड की गई थी। इसे जब काटा गया तो इसके अगले हिस्से में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटियां भरी हुई मिली।
विज्ञापन
नरवाना पुलिस ने पकड़ी शराब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरवाना सीआईए पुलिस ने तीन दिन में ही दूसरी बड़ी शराब की खेप पकड़ी है। तीन दिन पहले पुलिस ने शराब की 470 पेटी पकड़ी थी। सोमवार रात को पुलिस ने शराब की 550 पेटी पकड़ी हैं। शराब की यह खेप गुजरात के सूरत शहर में जानी थी।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि यह शराब एक बंद कंटेनर में प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी की आड़ में रखी गई थी। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव धीरनियों की ढाणी निवासी दूदाराम उर्फ दूधिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक कंटेनर पंजाब से निकला है और नरवाना के रास्ते गुजरात की तरफ जाने वाला है। पुलिस ने नाकाबंदी करके नरवाना के हरियल चौक पर कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो इसमें पिछला हिस्सा प्लास्टिक के डिब्बों व क्रॉकरी से भरा हुआ था। जब पुलिस ने क्रॉकरी को नीचे उतारा तो कंटेनर के बीच में लोहे की मोटी चादर वेल्ड की गई थी। इसे जब काटा गया तो इसके अगले हिस्से में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटियां भरी हुई मिली। सुखदेव सिंह ने बताया कि कंटेनर से शराब की कुल 550 पेटी मिली। इनमें 340 पेटी अंग्रेजी मेकडॉवल मार्का, 80 पेटी शराब रॉयल चैलेंज तथा 130 पेटी बीयर की मिली।
विज्ञापन