फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Napa councilors' hunger strike continued for the second day

नपा पार्षदों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी चली

Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Napa councilors' hunger strike continued for the second day
नपा के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे नपा के पार्षद। - फोटो : Jind
जुलाना। नगर पालिका परिसर में नपा पार्षदों की भूख हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। नपा के 10 पार्षद मांगों को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पार्षद मांगों को लेकर स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वार्ड 9 के पार्षद सुभाष पांचाल ने कहा कि जुलाना में तीन साल से विकास के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत उपायुक्त और मंत्रियों तक की गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुलाना में कई सालों से स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन कोई न कोई चोरी की वारदात होती रहती है, लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा कस्बे में आवारा पशुओं की भरमार है। आवारा पशु पिछले साल तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इसके अलावा वार्डों में पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है और सीवर भी जाम पड़े हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं खुल रही। पार्षदों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षदों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। रोजाना दो पार्षद 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकुर, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश, सूरजभान, राकेश कुमार, बसाऊ लाठर, रामकला, रणबीर जांगड़ा, शमशेर, जसबीर, रोहित सांगवान, ऋषि सिंगला व ऋषि राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed