फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nancy made it to Chandigarh's junior hockey team

Jind News: नैंसी ने चंडीगढ़ की जूनियर हॉकी टीम में बनाई जगह

Sat, 15 Aug 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nancy made it to Chandigarh's junior hockey team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। गांव डूमरखा की हॉकी खिलाड़ी नैंसी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर चंडीगढ़ की जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैंसी के चयन की खबर मिलते ही गांव डूमरखा सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नैंसी पिछले तीन वर्षों से चंडीगढ़ हॉकी अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए अपने खेल में लगातार सुधार किया। मैदान पर उनके बेहतर प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन चंडीगढ़ की जूनियर टीम में किया गया है। नैंसी के चयन पर उनके कोच सुमित और डीपी कमलेश ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नैंसी ने कड़ी मेहनत, लगन और हॉकी के प्रति समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नैंसी आने वाले समय में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed