फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: मुख्यमंत्री ने किया 29 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
03जेएनडी21 : सड़सीकरी माइनर के पुननिर्माण का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना/जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को नरवाना में गुरु रविदास जयंती के मौके पर आयोजित रैली में 29 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने उचाना खुर्द गांव में पंचायत विभाग की तरफ से एक करोड़ 12 लाख 33 हजार रुपये से बनाए गए सामुदायिक केंद्र और फरैण कलां में सवा चार करोड़ रुपये बने बिजली घर का किया उद्घाटन। कहा कि कई गांवों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए छह करोड़ 25 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक वेंचर कैपिटल फंड बनाया जाएगा। अनुसूचित जाति के लगभग 32 प्रतिशत बच्चे आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिस समाज के इतने अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हों, वह समाज निश्चित रूप से तरक्की करता है। इन बच्चों को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दिलाई जाएगी। 31 मार्च तक अनुसूचित जाति की चौपाल व धर्मशालाओं की मरम्मत के लिए जो मांग आएगी, उनको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि केंद्रीय बजट में गांवों में लाइब्रेरी खोलने का प्रावधान किया गया है। हरियाणा सरकार भी गांवों में पुस्तकालय बनाने पर जोर दे रही है। जिन गांवों से पुस्तकालय खोलने की मांग आएगी, उन्हें पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार का भौतिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकरूपता लाने का भी काम होता है। संतों-महापुरुषों की शिक्षाओं पर समाज चले। इसके लिए सरकार ने संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना बनाई है। इस योजना के तहत सभी संतों-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 55 हजार परिवारों को प्रदेश में मकान दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन परियोजनाओं के हुए उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जींद शहर में पांच करोड़ 56 लाख रुपये से बने अटल पार्क, गांधी नगर में बनी पांच करोड़ 88 लाख 61 हजार रुपये से बनी गलियों का उद्घाटन किया। उचाना खुर्द में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा एक करोड़ 12 लाख 33 हजार रुपये से बनाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। ईस्माइलपुर, धरौदी, फरैण कलां, दबलैन व नरवाना क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए छह करोड़ 25 लाख रुपये से योजना तैयार की जाएगी, जिसका शिलान्यास किया गया। बड़सिकरी माइनर के जीर्णोद्धार पर 29 लाख 56 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नरवाना में दो करोड़ 65 लाख 19 हजार रुपये से बने बाल भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो रविंद्र बलियाला भी मौजूद रहे।
बॉक्स
पुराने साथी सीताराम बागड़ी से मिलने पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री मनोहरलाल कार्यक्रम के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम बागड़ी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सीताराम बागड़ी भाजपा के बहुत पुराने पदाधिकारी रहे हैं। उन्होंने कई बार नरवाना विधानसभा से चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए। फिलहाल वे बीमार चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे बातचीत की।
बॉक्स
कृष्ण बेदी को कर गए नरवाना में सक्रिय
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी का रैली के दौरान कई बार नाम लिया। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के लिए कृष्ण बेदी व राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने बहुत मेहनत की। नरवाना विधानसभा क्षेत्र की मांगों को लेकर भी उन्होंने कहा कि कृष्ण बेदी अधिकारियों से मिलकर योजना की फिजिबिलिटी चेक करवा लेंगे, जो योजनाएं सिरे चढ़ने लायक होंगी, उनको पूरा कर दिया जाएगा।

बॉक्स
रैली स्थल तक पहुंचने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद
सरपंचों के विरोध के कारण रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पंडाल तक पहुंचने का केवल एक ही रास्ता बनाया गया था। लोगों को पंडाल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिक्योरिटी के लिए लगाए गए गेटों पर से लोग कूदते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed