{"_id":"63dc8743bd7b851fba18d556","slug":"na-jind-news-c-17-1-55064-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल गेट पर फायरिंग के पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल गेट पर फायरिंग के पांच आरोपी काबू
Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जुला स्थित रोहिला स्कूल के गेट पर फायरिंग करने के पांच आरोपियों को जिला पुलिस ने काबू किया है। जमीन के पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने जनवरी में स्कूल गेट पर गाड़ी से टक्कर मारकर फायरिंग की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक, रोहित, चांद, अशोक उर्फ काला व मोहित वासी गांव अजायब, रोहतक के रूप में हुई है।
27 जनवरी को निर्मल ने जुलाना थाना में शिकायत दी थी कि रोहिला स्कूल जुलाना के मुख्य गेट पर फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया था कि चांद, दीपक उर्फ भोलू और रोहित नामक युवकों अपने दोस्तों के साथ स्कूल के गेट को गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ा तथा फायरिंग भी की। उन्होंने बताया था कि जमीन के मामले में रोहिला शिक्षा समिति का सुभाष वासी अजायब, जोगेंदर, हनुमान और प्रदीप के साथ मुकदमा भी चल रहा है, जिसको लेकर ऐसा किया गया। आरोपी मोहित द्वारा पहले भी साथियों के साथ मिलकर दीवार को गिराया गया था।
जांच अधिकारी एसआई अनिल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक मिस कारतूस और एक खोल बरामद किए थे। पांच आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहित और अशोक को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि अन्य तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी मोहित से वारदात में प्रयोग पिस्तौल और अशोक से गाड़ी बरामद की जाएगी।