फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह की तैयारी पूरी

Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
NA
सीएम के राजनीतिक सचिव, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर जांची व्यवस्था, सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल होने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संत रविदास जयंती समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वीरवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था जांची। कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बताया कि समारोह स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। अति विशिष्ट व्यक्तियों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रेस के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने आने वाली टीमों के लिए अलग मंच बनाया गया है। सभा में आने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर समारोह स्थल के नजदीक जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की व्यवस्था तथा नगर परिषद की ओर से अस्थायी शौचालयों का प्रबंध भी किया गया है। समारोह स्थल पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की सुविधा रहेगी। लोगों के आने-जाने के लिए सुविधा अनुसार अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं ताकि समारोह में आने वाले वाहनों की वजह से भीड़ या जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने तैयारियों का मुआयना किया। बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर के सभी चौराहों, शहर से जुड़ने वाले सभी रास्तों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर नरवाना के एसडीएम अनिल दून, नगराधीश अमित कुमार, नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed