फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हुआ तो भारत बन जाएगा अफगानिस्तान: प्रवीण तोगड़िया

Wed, 25 Jan 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 25 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यदि देश में जनसंख्या कानून लागू नहीं हुआ तो भारत अफगानिस्तान बन जाएगा। उन्होंने किसानों के लिए गन्ने का रेट बढ़ाने की वकालत की।

पत्रकारों से बातचीत में तोगड़िया ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए। यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब हर गांव में तन से सर जुदा हो जाएगा, जगह-जगह बेटियां श्रद्धा बन जाएंगी और भारत अफगानिस्तान बन जाएगा। इसलिए बहन-बेटियों व हिंदुओं की रक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को निकिता तोमर दिनदहाड़े हुई हत्या को भूलना नहीं चाहिए। श्रद्धा के 35 टुकड़े देश को भूलने नहीं चाहिए। केंद्र सरकार को लव जिहाद को लेकर भी कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है, इसपर रोक लगाने की जरूरत है। एक तरफ पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो गन्ने के दाम भी बढने चाहिए। आज किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। किसान को किसी समस्या के लिए आंदोलन करना पड़े यह अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed