फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder of youth in Jind 5-6 miscreants committed the crime due to enmity case registered against the accused

जींद में युवक की हत्या: रंजिश के चलते 5-6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

घसो खुर्द गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि सफाखेड़ी मे एक खेत के ट्यूबवैल पर नहाने व खाने-पीने का कार्यक्रम बनाया हुआ है । रात 8 बजे युवक मिराज की गाड़ी में राजू, विक्रम, पवन खेत से वापस नरवाना की तरफ चल पड़े।

विज्ञापन
Murder of youth in Jind 5-6 miscreants committed the crime due to enmity case registered against the accused
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

उचाना के सफाखेड़ी गांव के पास एक युवक की पुरानी रंजिश को लेकर पीट पीटकर हत्या कर दी। नरवाना निवासी मृतक राजू (40) जो गाड़ी बुकिंग का काम करता था। राजु के भाई दिनेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजू  गाड़ी बुकिंग का काम करता है। राजू अपने निजी कार्य से 22 जून को चण्डीगढ गया हुआ था और अगले दिन शाम को वहां से वापस आया था।

विज्ञापन


शाम को ही घसो खुर्द गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि सफाखेड़ी मे एक खेत के ट्यूबवैल पर नहाने व खाने-पीने का कार्यक्रम बनाया हुआ है । रात 8 बजे युवक मिराज की गाड़ी में राजू, विक्रम, पवन खेत से वापस नरवाना की तरफ चल पड़े। खेतों का रास्ता जो रजबाहा तरफ जाता है वहां पर काले रंग की गाड़ी रास्ते के बीच खड़ी कर रखी थी। जिसमें 5-6 युवक थे, जिनमें सफा खेड़ी के छोटू पुत्र शमशेर व मनदीप पुत्र रमेश के साथ 3 से 4 अन्य लड़के थे।
विज्ञापन


जो अपने हाथों में डंडे व बिन्डे समेत कई हथियार लिए हुए थे। छोटू ने राजू को गाड़ी से नीचे उतारा और कहा कि मेरे पिता के साथ गाली गलौज क्यों की थी। इतना कहते ही उन्होंने राजू को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने राजू को कमर और गर्दन पर नुकीले हथियार से काफी बार वार किया। उसे उचाना के नागरिके अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और परिवार वालों को सूचना दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के तहत नरवाना के राजू की हत्या सफा खेड़ी गांव की गई है। जैसे ही जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। छोटू व मनदीप और उनके साथियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed