फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder of relations... Friends had thrown Aman's body in the canal after hitting him on the head with a brick.

Jind News: रिश्तों का कत्ल... दोस्तों ने सिर में ईंट मारकर नहर में फेंका था अमन का शव

Mon, 01 Apr 2024 04:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 01 Apr 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
Murder of relations... Friends had thrown Aman's body in the canal after hitting him on the head with a brick.
जींद। हांसी ब्रांच नहर में 26 मार्च को रामराये गांव के पास मिले युवक के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान करनाल जिले के घरोंडा के वार्ड 10 निवासी 28 वर्षीय अमन के रूप में हुई। घरोंडा थाना में अमन के परिजनों ने मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। शव की शिनाख्त मृतक के पिता सुभाष ने की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घरोंडा के वार्ड दस निवासी अमन अपने दोस्त प्रदीप, अक्षय व अजय के साथ घर से गया था। इस दौरान तीनों ने ज्याणी नहर पर हेड के पास तीनों ने अमन को शराब पिलाई और बाद में सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह नहर में शव को फेंककर फरार हो गए। इस मामले में घरोंडा थाने में हत्या का मामला दर्ज है। सदर थाना में राजपुरा भैण निवासी सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह पीवीसी पैनल का कार्य करता है।
विज्ञापन

26 मार्च शाम को वह अपना काम निपटाकर रामराय निवासी अपने दोस्त रोशन के साथ हांसी ब्रांच नहर की पटरी से होते हुए घर जा रहे थे। जब वह ईक्कस पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नहर में एक युवक का शव है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। टेनरी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई घरोंडा थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed