फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder of liquor trader... Details of cases against 8 people including three others

Jind News: शराब ठेकेदार की हत्या... 8 नामजद समेत तीन अन्य पर केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Murder of liquor trader... Details of cases against 8 people including three others
21जेएनडी08-नागरिक अस्पताल के बाहर मुस्तैद पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खरकरामजी गांव में शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को 20 घंटे बाद हो पाया। उसके शरीर में छह गोलियों के निशान मिले हैं।
वहीं, पुलिस को घटनास्थल पर भी 11 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में नगूरां निवासी राकेश मिढ़ा, जितेंद्र राठी, अजय लिलमा, कमल, कर्मपाल, सुमित, सोनू और अनिल सहित तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शराब ठेकेदार वीरेंद्र पर तीन कार सवारों ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारों का पीछा किया तो हत्यारे कार से उतर पैदल भागे। इसके बाद रास्ते में दो राहगीरों से असलहा के बल पर बाइक छीनी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा। वीरेंद्र को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में आठ लोगों को नामजद किया है। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

-जितेंद्र राणा, डीएसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed