फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipality bulldozer runs in Rama Colony, demolishes illegal construction

Jind News: रामा कॉलोनी में चला नगर पालिका का बुलडोजर, गिराया अवैध निर्माण

Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Municipality bulldozer runs in Rama Colony, demolishes illegal construction
22 सफीदों 1शहर की रामा कॉलोनी में नपा की जमीन पर बनी भाटिया धर्मशाला  गिराते हुए जेसीबी। संवाद
सफीदों। शहर में नगर पालिका की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ रामा कॉलोनी पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भाटिया धर्मशाला के लिए बनाए जा रहे कमरे को गिराने के साथ चहारदीवारी को भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन

अचानक पहुंची पालिका की कार्रवाई से मौके पर निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका की जमीन पर बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही ताकि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने शहर में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर व्यापक कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में नपा की जमीन पर किए गए कब्जों और निर्माण की सूची तैयार कर ली गई है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिस के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव आशीष कुमार का कहना है कि नगर पालिका की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण न करें। लोगों से अपील की गई है कि प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए निर्माण से भविष्य में खरीदारों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोग स्वयं कब्जा हटा लें : आशीष कुमार
नगर पालिका सचिव आशीष कुमार ने कहा कि शहर में नगर पालिका की करीब 19 से 20 एकड़ जमीन पर लगभग 700 से 800 लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। कब्जों की सूची तैयार कर ली गई है और लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन लगातार अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करवाएगा। नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोग स्वयं कब्जा हटा लें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed