फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal council will spend 2.55 crore rupees on the development of the city, tenders will open on 26th

Jind News: शहर के विकास पर 2.55 करोड़ खर्च करेगी नगर परिषद , 26 को खुलेंगे टेंडर

Sun, 17 May 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal council will spend 2.55 crore rupees on the development of the city, tenders will open on 26th
16जेएनडी08: गोहाना रोड की कच्ची बर्म जिनको पक्का करवाया जाना है। संवाद
--चक्की मोड़ से गोहाना फ्लाईओवर तक सड़क किनारे की पटरी होगी पक्की
विज्ञापन

स्कीम नंबर-पांच में बनेगा बर्ड टावर, 26 मई को खुलेंगे विकास कार्यों के टेंडर
जींद। शहर में विकास और सुंदरीकरण के कार्यों को जल्द रफ्तार मिलने जा रही है। नगर परिषद ने करीब 2.55 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, बर्ड टावर, स्टॉर्म वाटर ड्रेन और गलियों के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। सभी परियोजनाओं के टेंडर 26 मई को खोले जाएंगे।
नगर परिषद की ओर से सबसे बड़ा कार्य चक्की मोड़ से गोहाना फ्लाईओवर तक सड़क के दोनों तरफ की बर्म को पक्का कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 2.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बरसात के दिनों में यहां कीचड़ और गर्मियों में उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे पक्के होने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा जाट धर्मशाला के पास ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 12.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रीन बेल्ट को आकर्षक रूप देने के साथ फुटपाथ को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कीम नंबर-पांच में करीब 16.80 लाख रुपये की लागत से बर्ड टावर का निर्माण कराया जाएगा। यह शहर की विशेष परियोजनाओं में शामिल होगी। इससे पक्षियों के संरक्षण के साथ क्षेत्र की सुंदरता में भी इजाफा होगा।
वहीं रोहतक रोड पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन तथा वार्ड आठ में गली निर्माण का कार्य करीब 14.38 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है।

वर्जन
सभी विकास कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे। 26 मई को टेंडर खुलने के बाद कार्य आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता भी बढ़ेगी।
--डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed