{"_id":"67c606d68a25f680df0bc0b4","slug":"multipurpose-health-workers-association-demanded-mobile-sim-and-laptop-with-internet-jind-news-c-199-1-jnd1002-130888-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने इंटरनेट युक्त मोबाइल, सिम व लैपटॉप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने इंटरनेट युक्त मोबाइल, सिम व लैपटॉप की मांग
Tue, 04 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू पुरुष और महिला को इंटरनेट युक्त मोबाइल सिम, मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की है। एसोसिएशन के सचिव गुरनाम सैनी, जिला प्रधान प्रदीप लाठर, वित्त सचिव अमरजीत और उप प्रधान नीलम ने कहा कि पत्र की प्रति सिविल सर्जन के अलावा महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा, मिशन निदेशक, उप सिविल सर्जन और प्रवर चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि जिला में पहले महिला कर्मियों को टैब दिए थे, लेकिन वह वापस लेकर पशुपालन विभाग को दे दिए। इसके बाद महिला कर्मियों को भी टैब वापस नहीं लौटाए। इसके कारण टीकाकरण समेत सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए बाध्य किया जाता है। इस कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण स्वास्थ्यकर्मी अपनी जेब से पैसा खर्च करके निजी मोबाइल पर टीकाकरण व अन्य कार्यों को ऑनलाइन करने पर मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मोबाइल से ऑनलाइन कार्य करने से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिला सचिव गुरनाम सैनी ने कहा कि जल्दी ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलकर कर्मचारियों को फील्ड में आ रही परेशानियों से अवगत कराएगा। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो स्वास्थ्यकर्मी एक बैठक बुलाकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।