{"_id":"66d8d03448ad9178460307a9","slug":"mukeshs-body-who-drowned-in-the-canal-was-found-on-the-third-day-jind-news-c-199-1-jnd1001-122505-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीसरे दिन मिला नहर में डूबे मुकेश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीसरे दिन मिला नहर में डूबे मुकेश का शव
Thu, 05 Sep 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी19: मृतक मुकेश का फाइल फोटो। संवाद
सफीदों। हांसी ब्रांच नहर में डूबे युवक मुकेश का शव तीसरे दिन जींद के पास मिल गया है। सूचना मिलते ही परिजन जींद पहुंचे और नहर से निकाले गए शव की शिनाख्त की। सफीदों पुलिस की ओर से परिजनों की मांग पर शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, परंतु सफीदों नागरिक अस्पताल के डाक्टरों के द्वारा शव अधिक गला सड़ा होने के कारण खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वार्ड नंबर 16 निवासी मुकेश सफीदों के बीचोबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए उतरा था लेकिन पानी के अधिक बहाव के कारण बाहर नहीं आ पाया था। उसकी तलाश में पीछे से नहर का पानी कम करवाया था। लोगों ने अपने स्तर पर मुकेश को नहर में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। मृतक के भाई पप्पल ने बताया कि मुकेश दो सितंबर दोपहर को घर पर खाना खाने के लिए गया था। खाना खाकर सायं को वह साइकिल पर दुकान पर आ रहा था कि उसका नहर में नहाने का मन हुआ। वह तैरना जानता था। वह नहर की पटरी पर साइकिल खड़ा करके नहाने के लिए नहर में उतर गया लेकिन वह वापस बाहर नहीं आया। परिजनों के अनुसार मुकेश की शादी हो गई थी लेकिन उसकी पत्नी का देहांत हो गया था और उसको कोई बच्चा नहीं है।
शहर थाना सफीदों के एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है। जहां पर डाक्टर के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।