फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP supported the demonstration of Cockroach Janata Party in Delhi

Jind News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को सांसद ने दिया समर्थन

Sat, 06 Jun 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
MP supported the demonstration of Cockroach Janata Party in Delhi
06जेएनडी25-समस्या समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन करते हुए सांसद जयप्रकाश। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को सांसद जयप्रकाश ने समर्थन देते हुए कहा कि आज देश का युवा स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद माना है कि अब से पहले की सरकारों में अमेरिका से भारत ने बहुत लाभ लिया है। अब वो भारत से मुनाफा कमाएंगे। भाजपा से पहले प्रदेश में यूपीए की सरकार थी जिसके पीएम डॉ. मनमोहन सिंह थे। एसआईआर के नाम पर हमारा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की तरह ठग्गी नहीं होने देगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि एक समय देश की जनता कांग्रेस, यूपीए सरकार को याद करेंगे। आज देश की जनता पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस के राज को याद कर रही है। जब देश के पीएम डॉ. मनमोहन सिंह थे तो अमेरिका को घुटनों पर खड़ा कर दिया था। आज हम अमेरिका के सामने घुटने पर खड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के ईंधन बचाओ की अपील पर सांसद ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी सैर करने तो गए साइकिल पर एक घंटे के बाद हेलिकॉप्टर में सिरसा गाड़ियों का काफिला साथ लेकर पहुंचे। जो पेपर लीक हो रहे हैं वो है खर्चे की चीज। पेपर लीक मामला आज का नहीं है जब बीजेपी सरकार आई केंद्र में तो उस समय भी कहता था व्यापम घोटाला एमपी में हुआ था। व्यापम घोटाला से अब तक कितने बच्चे आत्महत्या कर चुके है। इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, राजेंद्र तारखा, भूप खटकड़, राकेश खटकड़, सत्यवान बड़ौदा, बलवान श्योकंद, कृष्ण मोर, राजा छात्तर, अंकित करसिंधु, धर्मपाल बुल्ला खेड़ा, दलशेर भौंगरा, श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed