फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP Brijendra singh said - BJP does not need any support in the state, alliance with JJP was not ideological

Haryana: सांसद बृजेंद्र बोले- प्रदेश में नहीं BJP को किसी सहारे की जरूरत, JJP के साथ गठबंधन वैचारिक नहीं था

Tue, 09 May 2023 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 10:09 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि देश के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का धरना देना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार से अनुराध है कि इस मामले का संतोषजनक हल जितना जल्दी हो सके निकाला जाए। 

विज्ञापन
MP Brijendra singh said - BJP does not need any support in the state, alliance with JJP was not ideological
खापड़ गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह एक दिवसीय उचाना के हलके के दौरे के तहत उचाना हलके के गांवों में पहुंचे। उन्होंने खापड़, भौंगरा गांव में कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि भाजपा के साथ जेजेपी का गठबंधन हुआ था वो वैचारिक गठबंधन नहीं था। आने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को किसी भी तरह से गठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी लगातार करीब 9 साल से सत्ता में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में पूरी तरह से मजबूत है। अपने बूते पर चुनाव लड़ने में भाजपा सक्षम है। प्रदेश में भाजपा को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। कुश्ती के पहलवानों द्वारा दिए जा रहे जंतर-मंतर पर धरने को लेकर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों द्वारा दिए जा रहे धरने को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार से अनुराध है कि इस मामले का संतोषजनक हल जितना जल्दी हो सके निकाला जाए। इस मौके पर प्रेम पहलवान, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, अभिमन्यु श्योकंद, कुलदीप काकड़ोद, प्रदीप मोर, रणधीर चहल, रामपाल खापड़, अनूप श्योकंद, गुरनाम पालवां, नसीब श्योकंद, मंजीत पालवां, मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed