फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Movement on Bhiwani Road has been closed for the last three years, business has come to a standstill

Jind News: पिछले तीन वर्षों से भिवानी रोड पर आवाजाही बंद, दुकानदारी ठप

Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Movement on Bhiwani Road has been closed for the last three years, business has come to a standstill
09जेएनडी19: भिवानी रोड पर अंडर ब्रिज का कार्य शुरू न होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
जींद। शहर के भिवानी रोड पर पिछले तीन वर्षों से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे परेशान होकर दुकानदारों का धैर्य अब जवाब दे गया है। सोमवार को दुकानदारों ने अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू न होने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस ब्रिज का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे। यदि जल्द ही ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वह भिवानी रोड से पलायन करने पर विवश होंगे। अंडर ब्रिज के रूके हुए निर्माण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से दोषी है।
विज्ञापन

दुकानदार विनोद दीक्षित, नीतिन गोयल, सोमवीर घनघस, कृष्ण लोहान, राजेश भागा, कुलदीप सैनी, अनीश दीक्षित, सोनू दांगी, रोहित लोहान और शैंकी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उनकी दुकानदारी पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। इसके पीछे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य सिरे न चढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद दीक्षित ने कहा कि इसके निर्माण कार्य से पहले भिवानी रोड पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता था। भिवानी रोड से सटे 10-15 गांव के लोग जींद आगमन के दौरान इसी राह से गुजरते थे और जरूरी सामान उनकी दुकानों से लेते थे। यही नहीं भिवानी रोड से सटी कई कॉलोनियों के लोग इसी रास्ते से होकर आते-जाते थे।
जब से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से इस रोड पर लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है। देवीलाल चौक से लेकर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के रास्ते के दोनों और करीब 200 दुकानें हैं। ग्राहकों की कमी के कारण कई दुकानदार तो दूसरी राह पकड़ चुके हैं। उनके सामने अब दो ही विकल्प बचे हैं।
यदि अंडर ब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू होकर सिरे चढ़ जाता है तो वह अपनी दुकानदारी में जमे रह सकते हैं अन्यथा पलायन करने के अलावा उनके सामने कोई दूसरा रास्ता नहीं है। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन एक-दो दिनों में यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो फिर दुकानों पर ताला बंदी करके पलायन के विकल्प को चुना जाएगा।

प्रशासन को यह तस्वीर साफ करनी चाहिए की अंडर ब्रिज पर निर्माण कार्य होगा या नहीं। यदि मौजूदा हालात जैसी स्थिति रही तो दुकानदार अपना अगला कदम तत्परता से उठायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed