फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother-son was strangled to death, knife found in Harpreet's stomach

मां-बेटे की गला रेत की गई थी हत्या, हरप्रीत के पेट में मिला चाकू

Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mother-son was strangled to death, knife found in Harpreet's stomach
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव ढाबी टेकसिंह में मां-बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में ही दफनाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। रोहतक पीजीआई में कराए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दोनों की हत्या गला रेत कर की गई है। पुलिस के अनुसार हरप्रीत के पेट में चाकू मिला है। वहीं पुलिस आरोपी ढाबी टेकसिंह गांव निवासी नानू को गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढाबी टेकसिंह गांव में 65 वर्षीय रणबीर कौर व उसके 47 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह के शव घर में दबे मिले थे। ग्रामीणों का मानना है कि इनकी हत्या 12 जनवरी की रात को हरप्रीत के दोस्त गांव के ही नानू ने की थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को रोहतक पीजीआई में करवाया गया था। शनिवार को गांव में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नानू के साथ हो सकते हैं और भी लोग
जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ रहा है, इसमें नई कड़ियां जुड़ रही हैं। पुलिस का मानना है कि जिस प्रकार से हत्या की गई है, इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। दोनों को चाकू से गला रेत कर मारा गया है। इसके अलावा हाथ पीछे बांधे गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला रणबीर कौर के सिर्फ गले पर ही निशान मिले हैं, जबकि उसके बेटे हरप्रीत सिंह के गर्दन के अलावा अन्य जगह भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान हरप्रीत के पेट से चाकू मिला है। साथ ही गले पर तेज धार हथियार के निशान हैं। इससे साफ है कि दोनों को गला रेत कर मारा गया है। फिलहाल आरोपी नानू पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है।
- बिजेंद्र सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed