फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother Language Day will be celebrated on 21 February in government schools

Jind News: राजकीय स्कूलों में 21 फरवरी को मनाया जाएगा मातृभाषा दिवस

Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Language Day will be celebrated on 21 February in government schools
19जेएनडी12-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर। - फोटो : bhadarwah
जींद। जिलेभर के राजकीय स्कूलों में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और एफएलएन जिला समन्वयक को पत्र जारी किया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य भाषाई विविधता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है। परिषद ने 21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में सुबह के समय प्रार्थना सभा के दौरान अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व पर चर्चा और अपनी मातृभाषा को बचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में एक सामूहिक संकल्प लिया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षकगण कहेंगे कि वह अपनी मातृभाषा का सम्मान करेंगे। इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएंगे और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। इसके साथ ही भाषाई विविधता का सम्मान करते हुए सभी भाषाओं का मान बढ़ाने का संकल्प भी लिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा में कविता, कहानी सुनाना, बोर्ड सजाना, नाटक प्रस्तुति और भाषा के खेल आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चों के अभिभावक, दादा-दादी, बुजुर्गों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को लोकगीत, कहानी सुनाने जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की फोटो, और वीडियो निपुण हरियाणा के आधिकारिक प्लेटफार्म पर अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में माता-पिता सुनाएंगे कहानी
कार्यक्रम में माता-पिता लोक कथाओं या वास्तविक जीवन की कहानियां सांझा कर सकते हैं, जो विद्यार्थियों को परंपराओं से जोड़ती हैं। यह कहानियां नैतिक शिक्षा या पारिवारिक इतिहास से भी जुड़ी हो सकती हैं। पारंपरिक लोकगीत गाकर क्षेत्रीय संस्कृति और संगीत के प्रति आदर व्यक्त करते हैं। इन गीतों में स्थानीय लोकप्रिय लोक धुनें और लोरियां भी शामिल हो सकती हैं। कुछ शब्दों या वाक्यांशों का अनुवाद मातृभाषा में किया जा सकता है ताकि भार्षीय विविधताओं को उजागर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाए जाने को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्र जारी किया है। कार्यक्रम को आयोजन को लेकर स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं 21 फरवरी को स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम की फोटो और वीडियो विभाग की ओर जारी किए गए लिंक पर भेजी जाएंगी।
--राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed