फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother and son were kidnapped, taken to UP and raped

Jind News: मां-बेटे का अपहरण कर यूपी ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Jan 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were kidnapped, taken to UP and raped
जींद। शहर की एक काॅलोनी से महिला व उसके बेटे का अपहरण कर आरोपी यूपी ले गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने कैथल के पाई गांव निवासी कृष्ण व दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि गांव पाई निवासी कृष्ण के साथ उसकी जान-पहचान थी। कृष्ण ने बिहार के अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका तथा छोटे बेटे का अपहरण कर लिया और उसे उत्तर प्रदेश में यमुना नदी किनारे ले गए। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह उनके चंगुल से अपने बेटे को निकालकर भागी और परिजनों को सूचित किया। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed