फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mother and Son Arrested with Narcotics

Jind News: 27 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ मां-बेटे गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Mother and Son Arrested with Narcotics
20जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में नशा के साथ पकड़े गए आरोपी मां-बेटा। स्रोत पुलिस
जींद। गांजे की तस्करी कर रहे मां और बेटे को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 260 ग्राम हेरोइन और चार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों में चमेला कॉलोनी नरवाना निवासी समीर और उसकी मां मुन्नी शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी गई। सीआईए की टीम वीरवार शाम को विश्वकर्मा चौक के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि चमेला कॉलोनी में मां-बेटा हेरोइन और गांजा की तस्करी करते है। इस समय मोहल खेड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर हेरोइन तथा गांजा की सप्लाई के लिए खड़े हैं।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके बैग की तलाशी ली। जिसमें 260 ग्राम हेरोइन और चार किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed