{"_id":"6675cfd0132c180c180d84e4","slug":"most-of-the-192-complaints-received-in-the-samadhan-camp-were-resolved-on-the-spot-jind-news-c-199-1-sroh1006-118849-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आईं 192 शिकायतों में से ज्यादातर का मौके पर ही निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आईं 192 शिकायतों में से ज्यादातर का मौके पर ही निदान
Sat, 22 Jun 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी35 : समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी व अन्य अधिकारी। संवाद
जींद। समाधान शिविर में शुक्रवार को 192 शिकायतें आईं। डीसी ने तुरंत इनके समाधान के निर्देश दिए। इनमें से अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी तथा पेंशन से संबंधित थीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पेंशन और परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों से संबंधित कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया गया। उन्होेंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को मौके पर ही पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जिस पर अधिकारी के लिए गए संज्ञान को भी डाला जा रहा है। हर रोज पोर्टल की समीक्षा की जाती है। ऐसे में अधिकारी हर समस्या के समाधान के प्रति गंभीर होकर कार्य करें। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जों से संबंधित मामलों पर पुलिस की मदद से तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें।बॉक्स
तुरंत दिए निर्देश
गांव लखमीरवाला निवासी मोनू ने अपने अपने भतीजे नैतिक और भतीजी की पैंशन बनवाने की मांग की। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव जलालपुर खुर्द से प्रियंका पत्नी हंसराज एवं मुकेश ने अपने मकान की मरम्मत के लिए उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर डीसी ने जिला कल्याण अधिकारी को आदेश दिए कि वह जल्द से जल्द इस विषय पर कार्य कर प्रार्थी की समस्या का निपटारा करें। गांव शामलों खुर्द के ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि उनके गांव के तालाब में गंदा पानी जमा होने से बीमारियों पनपने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने तुरंत सिंचाई विभाग अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी हरीश वशिष्ठ, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, डीएसपी गीतिका जाखड़, एसडीएम राकेश सैनी, डीआरओ राजकुमार भी मौजूद रहे।